हाजीपुर, फरवरी 13 -- हाजीपुर‌, संवाद सूत्र महाशिवरात्रि का त्यौहार 15 फरवरी रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन उत्तराषाढा नक्षत्र, व्यतिपात योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और जयद् योग का उत्तम संयोग बन रहा है। इस पावन अवसर पर नगर महादेव बाबा पतालेश्वर नाथ मंदिर से भव्य शिव बारात शोभा यात्रा निकालने की तैयारी की गई है। बारात में प्रदेश भर के बैंड बाजा शामिल होंगे। वहीं सैकड़ों आध्यात्मिक, सामाजिक और धार्मिक झांकी भी बारात को शोभा में चार चांद लगाएगी। आचार्य सुजीत शास्त्री मिट्ठू बाबा ने बताया कि सुबह से रात 7:40 बजे तक उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद शिव का प्रिय श्रवण नक्षत्र विद्यमान होगा। ग्रह- गोचरों का यह संयोग आध्यात्मिक उन्नति और प्रतिष्ठा में वृद्धि प्रदान करेगा। इस बार विशिष्ट संयोग में महाशिवरात्रि का पर्व उपासना की दृष्टि से भी विशेष है।...