नवादा, फरवरी 11 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। देवाधिदेव महादेव की आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि इस वर्ष अत्यंत विशेष रहने वाला है। करीब तीन सौ वर्षों के अंतराल के बाद दूसरी बार ऐसा संयोग बन रहा है, जब एक साथ 12 दुर्लभ योगों का निर्माण होगा। इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी। इसी दिन महादेव का विवाहोत्सव मनेगा। महाशिवरात्रि पर प्रहरवार अभिषेक का विशेष महत्व है, ऐसी मान्यता है। जातक इसका विशेष रखें तो सर्वकल्याण होगा। शास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि पर प्रहरवार पूजन का विशेष महत्व है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेन्द्र झा ने बताया कि प्रथम प्रहर में दूध से अभिषेक कर ऊँ ह्रीं ईशानाय नमः मंत्र का जप करने से जातक को अनेक लाभ और इच्छित मनोकामना पूर्ण होते हैं। द्वितीय प्रहर में दही से अभिषेक कर ऊँ ह्रीं अघोराय नमः का जप करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.