रांची, फरवरी 19 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चिलदाग गांव से पिछले तीन दिनों से लापता 27 वर्षीय रामप्रसाद नायक का शव गांव के एक कुएं से बरामद हुआ है। पुलिस को आशंका है कि 15 फरवरी को शिव बारात देखने के दौरान, नशे की हालत में वह दुर्घटनावश कुएं में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई होगी। वह शिव मंदिर जाने के बाद से घर नहीं लौटा था। इसके बाद उसके भाई जीत नायक ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...