शामली, फरवरी 13 -- महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शहर का माहौल भक्तिमय होता जा रहा है। आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किए जाने के लिए शिवभक्त कांवड़िए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे हैं। शुक्रवार को दिनभर डांक कांवड़ के साथ सैकड़ों शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर शामली से होकर गुजरे, जिससे पूरा शहर शिवमय नजर आया। शुक्रवार को कांवड़ियों के जत्थे बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा कांवड़ियों के स्वागत की व्यवस्था की गई। डांक कांवड़िए तेज गति से पैदल चलकर निर्धारित समय में अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं, ताकि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया जा सके। शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। इधर, महाशिवरात्रि में द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.