वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में प्रमुख शिवालयों और पंचक्रोशी मार्ग को महाशिवरात्रि से पहले गड्ढामुक्त किया जाएगा। मंगलवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने 12 फरवरी तक इसे सुनिश्चित करने का निर्देश अफसरों को दिया है। पार्षद राजेश कुमार यादव चल्लू के प्रस्ताव पर महापौर ने मुख्य अभियंता आरके सिंह और जलकल जीएम को हर हाल में तय समय में सड़क एवं गली मरम्मत, सीवर समस्या का समाधान कराने को कहा। महापौर ने कहा कि महाशिवरात्रि पर एक दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा को ध्यान में रखते हुए अफसर गंभीरता से कार्य करें। शिव मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, गौरी केदारेश्वर, तिलभांडेश्वर, सारंग देव आदि शिवालयों के आसपास तत्काल काम शुरू कराने...