नई दिल्ली, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज 15 फरवरी 2026 को मनाया जा रहा है। यह वह रात्रि है, जब भगवान शिव और मां पार्वती का मिलन हुआ था। शिव भक्तों ने इस दिन निर्जला व्रत रखा और रात्रि के चारों प्रहर में महादेव की पूजा-अर्चना की। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि आज शाम 05:04 बजे से शुरू हो रही है और इसका समापन कल 16 फरवरी शाम 05:34 बजे होगा। महाशिवरात्रि व्रत का पारण कल यानी 16 फरवरी को किया जाएगा। शास्त्रों में कहा गया है कि व्रत का पारण अगर सही मुहूर्त और नियमों के साथ ना किया जाए, तो व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता है। आइए जानते हैं कल व्रत पारण का सही समय और पूर्ण विधि।महाशिवरात्रि व्रत पारण का शुभ मुहूर्त शास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि व्रत का पारण चतुर्दशी तिथि के अंतर्गत सूर्योदय के बाद किया जाता है। कल 16 फरवरी 2026 को व्रत पा...