कोडरमा, फरवरी 14 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय झुमरी तिलैया में महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर डीएसपी माधव राम भार्गव तथा सिख धर्म के गुरुद्वारा के सचिव यशपाल सिंह, विनोद रवानी, संजय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल,चपन प्ले की प्राचार्य नीरजा उपस्थित रहे। राजयोगिनी शीला दीदी ने कहा शिव के साथ ही रात्रि का त्यौहार उस समय से मनाया जाता है जब यह सृष्टि विकारों के वशीभूत होकर अज्ञान अंधकार में होती है और मनुष्य पतित एवं दुखी होते हैं तब पतित पावन परमपिता शिव इस सृष्टि में दिव्या जन्म लेते हैं इस प्रकार अवतरित होकर ज्ञानेश्वर परमात्मा शिव ज्ञान प्रकाश देते हैं जो कुछ ही समय में ज्ञान का प्रभाव सारे विश्व में फैल जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...