मुरादाबाद, फरवरी 21 -- महाशिवरात्रि के पांच दिन ही शेष है। इसके लिए मंदिरों में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। शिवालयों को सजाया-संवारा जा रहा है। रंगाई-पुताई का काम लगभग पूरा करा लिया गया है। चौरासी घंटा मंदिर पर भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा भी रंगाई का काम चल रहा है। शहर के अन्य शिव मंदिरों में काम चल रहा है। मुरादाबाद में चौरासी घंटा स्थित कामेश्वर नाथ का मंदिर(चौरासी घंटा मंदिर) प्रमुख मंदिर है सर्वाधिक जलाभिषेक यहीं होता है। श्रद्धालु कांवड़ में जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। मंदिर के सामने भगवान पशुपतिनाथ की विशाल मूर्ति है। इसको भी पेंट आदि करवाकर सजाया जा रहा है। इस मूर्ति की देखभाल करने वाले हिंदू मंडल किसरौल के अध्यक्ष अरविंद कुमार अग्रवाल जोनी और कोषाध्यक्ष सत्यदेव शर्मा ने बताया मूर्ति पर पेंट का कार्य कए दो दिन पूरा करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.