कोडरमा, फरवरी 16 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान मे महाशिवरात्रि मेले में ध्वजाधारी आश्रम कोडरमा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को कानून की जानकारी दी गई। इस अवसर पर आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत से सम्बंधित पर्चा बाट कर लोगो को जागरूक किया गया कि अधिक से अधिक लोग जिनके सुलहनीय मुकदमे कोडरमा न्यायालय में लंबित हैं, वे अपने अपने मामलो का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर करा सकते हैं। इसके अलावा लोगों के बीच सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.