गोपालगंज, फरवरी 13 -- मांझागढ़। एक संवाददाता महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेले को लेकर शुक्रवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता सीओ मुन्ना कुमार ने की। बैठक में महाशिवरात्रि के दिन मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़, जलाभिषेक, शोभायात्रा, मेला आयोजन व सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। सीओ ने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि प्रमुख मंदिरों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। बीडीओ विनीत कुमार ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यातायात नियंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.