औरैया, फरवरी 14 -- औरैया, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने देवकली और मंगलाकली मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित करने और भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग व पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के बैठने के लिए प्रतीक्षालय बनाने, शुद्ध पेयजल हेतु पानी के टैंकर लगाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी व नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...