गिरडीह, फरवरी 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दु:खहरणनाथ मंदिर में रविवार को महाशिवरात्रि मेला के दोरान प्रवासी चोर गिरोह सक्रिय था। हालांकि पुलिस की सक्रियता से प्रवासी चोर गिरोह के मंसूबे पर पानी फिर गया। एक महेशमुण्डा की महिला से 10 हजार रूपये की चोरी किये जाने के बाद चोर गिरोह के सक्रिय होने का खुलासा हुआ है। पीड़ित महिला ने हिम्मत दिखाते हुए चोर गिरोह की एक नाबालिग लड़की पकड़ लिया जबकि उसके अन्य दो महिला साथी वहां से फरार हो गये। पकड़ी गयी नाबालिग लड़की को पीड़ित महिला ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। पकड़ी गयी लड़की की उम्र लगभग 14-15 साल के आस-पास है। पूछताछ में वह कुछ नहीं बता रही है। उसके द्वारा सिर्फ यह बताया जा रहा है कि वह पश्चिम बंगाल के चितरंजन की रहनेवाली है। वह किसके साथ और क्या करने दु:खहरणनाथ मंदिर आयी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.