लखनऊ, फरवरी 10 -- महाशिवरात्रि पर्व पर ब्रह्माकुमारीज जानकीपुरम की ओर से आयोजित महाशिवरात्रि द्वादश ज्योतिर्लिंग मेला में मंगलावर को बड़ी संख्या में भक्तों ने द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी के दर्शन किये। वहीं शाम को चैतन्य देवियों की झांकी और भव्य आरती हुई। इसके साथ ही महिषासुर वध नाम नाटिका का मंचन किया गया। जानकीपुरम 60 फुट रोड पर स्थित मैदान पर आठ फरवरी से शुरू हुए महाशिवरात्रि मेले में मुख्य आकर्षण अमरनाथ की गुफा है। इस गुफा में द्वादश ज्योतिर्लिगों की स्थापना की गई है और बीच में बर्फ के बाबा अमरराथ जी विराजमान है। लोग एक ओर से गुफा में घुसते हैं और द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर दूसरी ओर निकलते हैं। बीके संजय भाई ने बताया कि महाशिवरात्रि मेला 16 फरवरी तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...