गुमला, फरवरी 7 -- डुमरी। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा टांगीनाथ धाम परिसर में महाशिवरात्रि मेला की तैयारियों को लेकर आठ फरवी को दोपहर 12 बजे विधि-व्यवस्था संबंधी बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी समिति के कोषाध्यक्ष बीरेंद्र जयसवाल ने दी।उन्होंने बताया कि बैठक में मेला संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, दुकानों के आवंटन और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में विशेष रूप से मेला में दुकान लगाने वाले दुकानदारों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की गई है।साथ ही हिंदू संगठनों और सनातनी समाज के प्रतिनिधियों से भी बैठक में शामिल होकर अपने सुझाव रखने का आग्रह किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.