रिषिकेष, फरवरी 15 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के शिवालयों में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार को दिनभर शिवालयों में घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। ऋषिकेश में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती दिखी। घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच बम बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा। शिवर मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्त की लाइन में लगे रहे। ऋषिकेश के चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, वीरभद्र महादेव मंदिर, सोमेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लंबी लाइनों में लगे रहे और अपनी अपनी बारी कर इंतजार करते दिखे। शिव भक्तों...