कटिहार, फरवरी 14 -- सालमारी,एक संवाददाता शिव भक्तों की सुविधा के लिए बाबा गोरखनाथ धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर मुकुरिया रेलवे स्टेशन पर आगामी 14 फरवरी से 18 फरवरी तक लम्बी दूरी की एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15719,15463 अप एवं डाउन ट्रेन को दो मिनट के लिए अस्थाई ठहराव का आदेश रेल विभाग द्वारा दिया गया है। मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया की कमेटी के आग्रह पर बालूरघाट, इंटरसिटी आदि ट्रेनों का ठहराव पांच दिन के लिए मुकुरिया रेलवे स्टेशन में दिया गया है। इससे दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया की महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा गोरखनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए प्रत्येक वर्ष लाखों की भीड़ जुटती है। यहां नेपाल, भुटान, झारखंड से श्रद्धालु पहुंचते हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर मुकुरिया रेलवे स्टेशन पर लम्बी दूरी की...