भागलपुर, फरवरी 13 -- महाशिवरात्रि को धूमधाम से मनाने तथा शांति के माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बीडीओ संजीव कुमार, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, सभापति राजकुमार गुड्डू, अजगैवीनाथ मठ के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में थानाध्यक्ष ने बताया कि सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। वहीं डीजे पर प्रतिबंध रहने की बात कहीं गई। जगह-जगह पुलिस फोर्स एवं पदाधिकारी तैनात रहेंगे। बीडीओ संजीव कुमार ने भी डीजे पर प्रतिबंध रहने की बात बताते हुए सरकार के गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...