सीवान, जनवरी 14 -- महाराजगंज संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के बाला बाबा मठ परिसर में मठाधीश महामंडलेश्वर बद्रीनारायण दास जी महाराज की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि महोत्सव को ले महाशिवरात्रि समिति, महाकाल सेवा समिति, श्री राम सेवा समिति के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें करीब एक लाख से ज्यादा लोग शामिल होगे। महोत्सव में शिव बारात, शिव पार्वती विवाह व जलाभिषेक का आयोजन होगा। महोत्सव में विभिन्न प्रकार की झांकी, झारखंड, पटना के बैड पार्टी, गोरखपुर के कलाकारों द्वारा शिव पार्वती की झांकी प्रस्तुत की जायेगी। शिव बारात शोभायात्रा को ले शहर में तोरणद्वार बनाया जायेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.