मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- बंदरा, एक संवाददाता। प्रखंड के शिवशक्ति धाम बरियारपुर-मोहनपुर में धर्मादा कमेटी के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय महाशिवरात्रि यज्ञ महोत्सव सह संगीत सम्मेलन का 39वां अधिवेशन मंगलवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन चौठारी महोत्सव किया गया। मंगलवार को ग्रामीण महिलाओं ने बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती की चौठारी मिथिला के पारंपरिक तरीके से मनाई। प्रसाद वितरण के साथ यज्ञ का समापन हुआ। सोमवार की शाम संगीत सम्मलेन के अंतर्गत विजय राय एवं उनकी टीम के द्वारा विषय कीर्तन एवं सुमधुर गीत संगीत की पेशकश हुई। रात्रि में प्रसिद्ध कलाकार पूजा यादव ने अपने भजनों एवं हिंदी गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। पूजा यादव के भोलेनाथ तेरी महिमा.. सत्यम शिवम सुंदरम... काहे तेरी अंखियों में पानी और एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से दर्शक भाव-विभोर ...