कोडरमा, फरवरी 12 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर तिलैया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनय कुमार ने की। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य, समाजसेवी तथा विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित हुए। बैठक के दौरान महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा, मंदिरों में होने वाले पूजन कार्यक्रम तथा श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर विशेष चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। बैठक में शोभायात्रा के मार्ग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ-स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.