गंगापार, फरवरी 12 -- देवाधिदेव महादेव की उपासना का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि रविवार 15 फरवरी को विभिन्न शुभ संयोगों में मनाया जाएगा। इस वर्ष महाशिवरात्रि पर 19 साल बाद दुर्लभ पुनरावृत्ति योग का निर्माण हो रहा है जिसमें 6 ग्रहों के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष विशेषज्ञ पं उमेश शास्त्री दैवज्ञ ने बताया कि 19 साल बाद रविवार 15 फरवरी को छह ग्रहों के पुनरावृत्ति योग में महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इसके पूर्व 2007 में महाशिवरात्रि के दिन सूर्य, बुध, शुक्र, राहु, केतु, चंद्रमा एक साथ मौजूद थे। प्रमुख ग्रहों के युति योग में भगवान शिव की आराधना का प्रकृति व मनुष्य पर विशेष प्रभाव रहता है। इसके अलावा महाशिवरात्रि पर चतुर्ग्रही योग, बुधादित्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभसंयोग रहेगा। शाम 07:48 बजे के बाद श्रवण नक्षत्...