लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार, 15 फरवरी 2026 को ऋषि आश्रम, पंजाबी कॉलोनी, लखीमपुर खीरी में 151 पार्थिव पूजन रुद्राभिषेक शिवायन का भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। समाजसेवी आलोक मिश्र ने बताया इस दिव्य अनुष्ठान का संचालन देवकली आश्रम के आचार्य राजेश मिश्र के सान्निध्य में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होगा। आयोजन का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 12रू30 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालु पार्थिव शिवलिंग का पूजन कर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करेंगे तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करेंगे। कार्यक्रम शिव आराधना समिति एवं समस्त नगरवासी भगवद समुदाय के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के सह...