रांची, फरवरी 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्रीश्री पंचदेव मंदिर परिसर, बड़गाईं में रविवार को 12 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह 10:30 बजे गाजे-बाजे के साथ बारात निकाली गई, जो बड़गांई चौक से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यहां पुरोहितों के सान्निध्य में वरमाला और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में पूरी की गईं। आयोजक व समाजसेवी अशोक साहू ने बताया कि संस्था आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता हेतु पिछले चार वर्षों से यह आयोजन कर रही है। अब तक कुल 51 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जा चुका है। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र मंत्री डॉ. बिरेंद्र साहू ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में समरसता आती है। अतिथियों ने प्रीतिभोज का आनंद लिया। नवविवाहित जोड़ों को उपहार द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.