बरेली, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि पर्व पर 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने दिए थे। कहीं कोई समस्या न हो इसके लिए अधिकारियों को क्रियाशील व निरीक्षण के निर्देश दिए थे। रविवार को मुख्य अभियंता स्वयं फील्ड पर रहे। सातों नाथ मंदिरों के अलावा जिले के प्रमुख मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखने के साथ ही श्रद्धालुओं व मंदिर प्रबंध समिति से बिजली व्यवस्था का फीड बैक लिया। मुख्य अभियंता ने रविवार सुबह से लेकर देर शाम तक कई विद्युत उपकेंद्रों व रास्ते में पड़ने वाले दो निर्माणाधीन उपकेंद्रों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लॉग बुक देखे। मुख्य अभियंता ने उपकेंद्रों का निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं को फोन करके बिजली व्यवस्था की भी जानकारी की। महाशिवरात्रि पर सातों नाथ मंदिर में बिजली व्यवस...