लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- गोला गोकर्णनाथ। महाशिवरात्रि के पर्व पर पंडित रामदेव शास्त्री ने अपने 21 वेद शास्त्रियों के सहयोग से 151 पार्थिव शिवलिंग की वेदियों पर सपत्नीक यजमानों से रुद्राभिषेक कराया। महाशिवरात्रि के पर्व पर पौराणिक शिव मंदिर के निकट नीलकंठ मैदान में महा रुद्राभिषेक कराया गया। 21 वेद शास्त्रियों ने पंडित रामदेव शास्त्री की मौजूदगी में विधि विधान से रुद्राभिषेक कराया। जिसकी शुरुआत एसपी गणेश प्रसाद साहा उनकी पत्नी और पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने भगवान शिव का पूजन कर कराया गया। मां कात्यायनी सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि के पर्व पर 151 पार्थिव शिवलिंग पर 300 यजमानों को एक साथ रुद्राभिषेक कराकर पुण्य लाभ दिया गया। इसके साथ ही छोटी काशी और जिला के प्रमुख शिव मंदिरों पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। रुद्राभिषेक का कार्यक...