भदोही, फरवरी 15 -- ज्ञानपुर। क्षेत्र के बैदाखास स्थित गौशाला में महाशिवरात्रि पर्व पर गौ पूजन का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सचान और डॉ. विनोद कुमार ने गौ पूजन किया। गायों को पर्याप्त मात्रा में चारा-पानी समेत अन्य सुविधा मुहैया कराने को निर्देशित किया गय। इस दौरान डॉ. एके सचान ने कहा कि गौशालों में रखे गए मवेशियों को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, पानी की सुविधा मुहैया कराया जाए। पशु बीमार पड़ते हैं तो तत्काल इसकी सूचना दें ताकि समय से उनका उपचार हो सके। मवेशियों में लगने वाले बीमारी को लेकर हमेशा गंभीर रहें। लक्षण दिखते ही तत्काल चिकित्सकीय परामर्श जरूर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...