जामताड़ा, जनवरी 4 -- महाशिवरात्रि पर हरिनाम संकीर्तन हेतु 21 कीर्तन शिल्पियों का चयन नाला, प्रतिनिधि। देवलेश्वर मंदिर परिसर में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व के सफल आयोजन को लेकर मंदिर प्रबंधन कमेटी की बैठक हुई। बैठक के दौरान पर्व को लेकर तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रुप से झारखंड और पश्चिम बंगाल से पहुंचने वाले कीर्तन शिल्पियों के लिए महाशिवरात्रि में कीर्तन हेतु तिथि निर्धारण संबंधी विचार विमर्श किया गया। इसके तहत लॉटरी के माध्यम से 21 कीर्तन शिल्पियों का अलग-अलग दिन निर्धारण किया गया तथा उन्हें बताया गया कि कार्यक्रम के दिन ही शिल्पियों की उपस्थिति में समय का निर्धारण किया जाएगा। इसके अलावा कमेटी के अध्यक्ष राम हांसदा ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व के लिए रंग रोगन, साफ-सफाई, रोशनी, पंडाल, लाउडस्पीकर आदि का पुख्ता इंतजाम...