सराईकेला, फरवरी 18 -- राजनगर।सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के सोसो गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर 01 से 04 मार्च तक चार दिवसीय फुटबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। समस्त ग्रामीणों द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों की टीमें भाग लेंगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रत्याशी सरायकेला विधानसभा (जेएलकेएम) प्रेम मार्डी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मुखिया कूजू पंचायत के जयश्री तियू होंगे। मौके पर समाजसेवी सुमित सिंहदेव और सुरेश सुरीन प्रखंड अध्यक्ष राजनगर शामिल होंगे। इसके अलावा जेएलकेएम कार्यकर्ता शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.