प्रयागराज, फरवरी 13 -- माघ मेला के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण व यातायात व्यवस्था की तैयारी तेज हो गई है। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को माघ मेला स्थित रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस टीम की पीक डे ड्यूटी 14 फरवरी की सुबह आठ से 16 फरवरी सुबह आठ बजे तक प्रभावी रहेगी। बीडीडीएस, एलआईयू व अन्य इकाइयों के साथ समन्वय संग संवेदनशील स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजयपाल शर्मा ने घाटों के समीप अनधिकृत दुकानें व भिक्षाटन के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। मेला क्षेत्र में मनकामेश्वर मंदिर, नागवासुकि मंदिर, सोमेश्वर महादेव समेत अन्य प्रमुख शिवालयों में संभावित भीड़ को दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.