सासाराम, फरवरी 13 -- सासाराम, नगर संवाददाता। श्री बुढ़वा महादेव सोनवागढ़ शिव मंदिर ताराचंडी परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर 15 फरवरी को नि:शुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। कमेटी के अध्यक्ष प्रेमचंद सिंह मेहता ने बताया कि अभी तक पांच जोड़ी वर-वधू का पंजीयन किया गया है। नि:शुल्क सामूहिक विवाह की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उपहार स्वरूप वर वधू को 11000 रुपया एवं एक सेट वस्त्र दिया जाएगा। वर वधू के माता-पिता को अंग वस्त्र से सम्मानित किया जाएगा। बाराती व घराती एवं आम लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। कमेटी के महामंत्री विजय कृष्ण अग्रवाल, मंत्री कमलेश कुमार, उपाध्यक्ष दिनेश सिंह यादव, मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह कुशवाहा, वार्ड पार्षद पुनीत कुमार, अनिल सिंह यादव, डॉ. सरोज कुमार, हरेंद्र सिंह यादव, विकास कुमार सेवादार, विनो...