लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- महाशिवरात्रि के अवसर पर बोझवा भीरा स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग साईं धाम में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन होगा। जिसमें 108 जोड़े एक साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करेंगे। कार्यक्रम में नगर सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु शामिल होंगे। कार्यक्रम 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर अमित तिवारी एवं मनीषा तिवारी की देखरेख में संपन्न कराया जाएगा। विशेष रूप से मुंबई और शिरडी से पधारे आचार्यों के सान्निध्य में वैदिक विधि-विधान से रुद्राभिषेक कराया जाएगा। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मनबोध शुक्ला और समाजसेवी राम मोहन गुप्त ने बताया कि आयोजन प्रातः 9:00 बजे सरोवर स्थल पर प्रारंभ होगा। रुद्राभिषेक के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति द्वारा भाग लेने वाले जोड़ों के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.