मेरठ, फरवरी 27 -- मेरठ। प्रमुख संवाददाता। पहाड़ों पर सशक्त पश्चिमी विक्षोभ और अपेक्षाकृत गर्म हवाओं से मेरठ में महाशिवरात्रि पर तापमान नई ऊंचाई पर पहुंच गया। बुधवार को मेरठ में तापमान दस वर्षों में पांचवीं बार सबसे अधिक रिकॉर्ड हुआ। 125 वर्षों की फरवरी में अधिकतम तापमान नए रिकॉर्ड बनाने की ओर है। मेरठ में 27 फरवरी 1969 को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो चुका है। बुधवार को यह तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेशभर में भी मेरठ चौथा सबसे गर्म शहर दर्ज हुआ। हालांकि मौसम में संभावित बदलाव इस तापमान पर जल्द ही ब्रेक लगा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 30.8 एवं 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से क्रमश: 6.2 और 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार के सापेक्ष दिन में...