आजमगढ़, फरवरी 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर चारों तरफ हर-हर बम-बम की गूंज है। रविवार को जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाले सैलाब को देखते हुए शनिवार शाम तक तैयारियां की जाती रहीं। मंदिरों और शिवालयों को रंग-रोगन के साथ ही फूलों और बिजली की आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। शिव-पार्वती के विवाह की भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महाशिवरात्रि के पर्व पर रविवार को भोर से ही सभी मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक, पूजन-अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ टूटेगी। भीड़ को देखते हुए पूजा समिति के आयोजकों की ओर से बैरीकेडिंग कराई गई है। शरारतीतत्वों पर नजर रखने के लिए प्रमुख मंदिरों और शिवालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.