सहरसा, फरवरी 17 -- सलखुआ। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार रात्रि प्रखंड मुख्यालय स्थित नीलेश्वर धाम शिव मंदिर एवं बहुअरवा शिवालय से शिव विवाह की भव्य झांकी निकाली गई। मंदिर परिसर से निकली पालकी में भगवान शिव और माता पार्वती का आकर्षक स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। झांकी मुख्य बाजार सहित विभिन्न टोले-मुहल्लों से होकर गुजरी, जहां सैकड़ों शिव भक्तों ने पूजा-अर्चना कर पुष्पवर्षा से स्वागत किया। नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों पर महिला-पुरुष झूमते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष संजना कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरी रात मुस्तैद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.