बुलंदशहर, फरवरी 14 -- ब्लाक क्षेत्र के बरासऊ में महाशिवरात्रि से पूर्व एसडीएम अरुण कुमार वर्मा और सीओ शशांक श्रीवास्तव ने प्राचीन शिव मंदिर का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शोभायात्रा मार्ग, बिजली व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया, साथ ही पुलिस को भीड़ प्रबंधन और अराजक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ ने पुलिस को सुबह से ही मंदिर परिसर में तैनात रहने और शोभायात्रा में पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। बिजली और मार्ग निरीक्षण को लेकर एसडीएम ने बिजली विभाग के जेई को शोभायात्रा के मार्ग पर तारों की पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने को कहा ताकि कोई बाधा न हो। अधिकारियों ने आयोजक व ग्राम प्रधान बिरजू सिंह के साथ मिलकर मंदिर में होने वाली भीड़ के प्रबंधन पर चर्चा की तथा अधिकारियों ने शिव शोभा...