दुमका, फरवरी 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर दुमका एवं आसपास के शिव मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जो दिन भर जारी रहा। शहर का प्रमुख शिवपहाड़ मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। कतारबद्ध तरीके से भक्तों को पूजा-अर्चना करने के लिए गर्भगृह में प्रवेश कराया गया। शिवपहाड़ में शिव मंदिर को फूलों से भव्य यप से सजाया-संवारा गया हैं। गर्भगृह से लेकर सड़क तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार पहुंच गई थी। वहीं शहर के अन्य शिवालयों डंगालपाड़ा शिव मंदिर, गोपाल मंदिर शिव मंदिर, कुरूवा शिव मंदिर, गिलानपाड़ा शिव मंदिर, धर्मस्थान शिव मंदिरों में भक्त सुबह से ही पूजा अनुष्ठानकरते दिखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...