नई दिल्ली, फरवरी 12 -- महाशिवरात्रि भगवान शिव की सबसे पवित्र रात्रि है। इस दिन शिवलिंग पर अभिषेक करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। लेकिन पूजा के बाद मंदिर से कुछ विशेष चीजें घर ले जाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। ये चीजें शिव की कृपा का माध्यम बनती हैं और घर में धन-धान्य की कमी कभी नहीं होने देतीं। शास्त्रों और लोक परंपराओं के अनुसार अभिषेक के बाद मंदिर से लाई गई कुछ वस्तुओं को घर में रखने या प्रयोग करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आइए जानते हैं कौन सी चीजें घर ले आएं और उनके क्या लाभ हैं।शिवलिंग पर चढ़ा जल घर ले आएं अभिषेक के दौरान शिवलिंग पर चढ़ाया गया जल बहुत शक्तिशाली होता है। इस जल को थोड़ा सा कलश या बोतल में भरकर घर ले आएं। इसे घर के हर कोने में छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। बीमार व्यक...