चंदौली, फरवरी 14 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। महाशिवरात्रि का पर्व आज यानी रविवार को है। इसे लेकर जिले के प्रमुख शिवमंदिरों और देवालयों में साफ सफाई से लेकर रंग रोगन का काम पूरा करने के साथ ही रंग बिरंगे झालरों से सजा दिया गया है। वहीं आज होने वाली भीड़ को लेकर डीएम और एसपी ने सकलडीहा में स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही शिकारगंज के हेतिमपुर में जागेश्वर धाम में भी दिनभर तैयारियां चलती रही। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार, सकलडीहा कस्बा के महेश्वरनाथ शिव मंदिर और चतुर्भुजपुर के स्वयंभू बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर से महाशिवरात्रि पर भारी संख्या में महिलाओं के साथ शिवभक्तों की ओर से जलाभिषेक और शिवबारात निकाली जाती है। शनिवार को डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आदित्य लांग्हे मंदिर पर पहुंचकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.