बिजनौर, फरवरी 16 -- जिलेभर में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया गया। मंदिरों में देर रात से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक कर अपनी कांवड़ चढ़ाई और व्रत रखा। इस दौरान हर-हर महादेव व बम-बम भोले के उद्घोषों से मंदिर गूंजते रहे। रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। खारी स्थित झारखंडी शिवमंदिर, मोटा महादेव समेत जिले भर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही। इस दौरान सड़क व मंदिर हर-हर महादेव, बम-बम भोले के उद्घोषों से गूंजते रहे। कांवड़ चढ़ाने के लिए शिवभक्त देर रात से ही शिवमंदिरों में पहुंचने लगे थे। मंदिरों में जगह-जगह श्रद्धालुओं की लाइन लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.