गढ़वा, फरवरी 15 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रसिद्ध शिव पहाड़ी गुफा मंदिर में हर साल की तरह दो दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। वहीं कड़िया राज धाम पहाड़ी पर एक दिवसीय मेला के साथ-साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। मेला को लेकर दोनों जगहों पर पुलिस प्रशासन सहित मंदिर कमेटी के लोग मुस्तैद रहे। शिव पहाड़ी गुफा मंदिर में मजिस्ट्रेट सह सीआई प्रेमप्रकाश पाल और थाना के एएसआई जगबंधु महतो गुफा के अंदर श्रद्धालुओं को जाने में सहयोग कर रहे थे। वहीं थाना परिसर में शिवमंदिर में थाना प्रभारी रजनी रंजन ने सपत्नीक रुद्राभिषेक कर विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र में शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। बाद में भंडारा का आयोजन हुआ। उसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शिवरात्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.