प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 15 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर भोले-भंडारी का जलाभिषेक, दर्शन और पूजन करने के लिए शिवालयों सहित सभी मंदिरों पर कांवरियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवधाम पर रविवार को भोर से ही शंखध्वनि के साथ हर-हर महादेव के जयकारे संग जलाभिषेक शुरू हो गया। भोर से शुरू हुआ जलाभिषेक का क्रम देर शाम तक चलता रहा। हाथों में पूजन सामग्री की टोकरी और जल लिए श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे। महाशिवरात्रि को लेकर जिले के प्रमुख शिवालय बाबा घुइसरनाथ धाम, बाबा बेलखरनाथ धाम, भयहरणनाथ धाम, हौदेश्वरनाथ धाम सहित छोटे-छोटे शिव मंदिरों पर सप्ताह भर से तैयारियां की जा रही थीं। शिवालयों पर तैयारियों को लेकर धाम समिति के पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक अफसर और कर्मचारी भी शामिल रहे। शिवालय पर जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.