बस्ती, फरवरी 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में आधी रात से ही महादेव पर श्रद्धालु आस्था का जल चढ़ाने लगे। रात से हर हर महादेव की गूंज सुनाई देने लगी। शिवालय के घंटों से निकलने वाली ध्वनि से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा और समूचा वातावरण शिवमय दिखा। शहर से सटे भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर में काफी संख्या में श्रद्धालु आधी रात से पहुंच कर जलाभिषेक करने लगे। डारीडीहा चौराह से ही वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा तो क्षेत्र में बड़ा मेला लगा रहा। प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी अधिकारी कानून व्यवस्था व सुरक्षा पर नजर बनाए हुए थे। इसके अलावा जागेश्वरनाथ, देवरिया, बेहिल, हर्रैया, रुधौली, भानपुर, बभनान, महादेवा क्षेत्र सहित जिले के सभी शिवमंदिरों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। सभी ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.