रांची, फरवरी 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि को लेकर रौनक बढ़ गई है। ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर से लेकर सभी शिवालयों में जलाभिषेक और विभिन्न अनुष्ठानों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार को पहाड़ी मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ेगी, यहां श्रद्धालु अरघा सिस्टम से बाबा का जलाभिषेक करेंगे। वहीं, शिव मंदिरों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक व अन्य अनुष्ठानों के साथ-साथ शिव बारात और शिव-पार्वती विवाह के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार है। शहर के कई स्थानों से शिव बारात निकाली जाएगी। पहाड़ी मंदिर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और विधायक सीपी सिंह भी शामिल होकर शिव बारात को विदा करेंगे। यहां की बारात समेत शहर से निकलने वाली अन्य सभी शोभायात्राओं में...