रांची, फरवरी 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी में महाशिवरात्रि पर बुधवार को पूरा शहर शिवमय हो गया। पहाड़ी मंदिर से लेकर शहर के सभी शिवालयों और देवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान के साथ हुई। प्रात:काल ब्रह्ममुहूर्त की पूजा के बाद शहर के शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भोलेनाथ के जलाभिषेक का सिलसिला दिनभर चलता रहा। सनातनियों की आस्था ऐसी थी कि पहाड़ी मंदिर में करीब 80 हजार भक्तों ने बाबा पर जला चढ़ाया। मंदिर का पट सुबह 3 बजे विशेष पूजा (सरकारी पूजा) के बाद 3:30 बजे खोल दिया गया। इसके लिए श्रद्धालु प्रात:काल से ही इंतजार में खड़े रहे। भक्तों के आने का सिलसिला दिन में थमता नजर नहीं आया। शहर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर पूजा और बाबा का अभिषेक किया। पहाड़ी मंदिर में अरघा पद्धति से जल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.