मुंगेर, फरवरी 16 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि को लेकर रविवार को विभिन्न शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव की गूंज रही। दिनभर पूजा, जलाभिषेक, शाम में बारात और रात में पार्वती संग शिव की परंपरागत तरीके से विवाह संपन्न की गयी। शिव की बारात प्राय: हर शिवालय से निकाली गई। लेकिन महाशिवरात्रि सांस्कृतिक महोत्सव समिति बेकापुर से निकाली गई शिव बारात एवं झांकी देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ लगी रही। परमेश्वर नाथ शिव मंदिर कृष्णापुरी से गाजे-बाजे के साथ बारात निकाली गई। गांधी चौक पर बारात शोभायात्रा का उद्घाटन मेयर कुमकुम देवी, पूर्व विधायक प्रणव यादव ने किया। बारात के आगे मोटर गाड़ी पर दुल्हा बने शिव सवार थे। इनके पीछे गणेश, ब्रह्मा, विष्णु, लक्ष्मी, सरस्वती आदि देवी-देवताओं के साथ ही भूत-प्रेत का रूप धारण किए य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.