एटा, फरवरी 15 -- एटा, फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर जिलेभर में महाशिवरात्रि का पर्व अपार श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। देवाधिदेव महादेव की आराधना के इस महापर्व पर शिवालयों में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हर तरफ सिर्फ हर-हर महादेव और बम-बम भोले की गूंज सुनाई दी। रविवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के प्रमुख और प्राचीन शिवालय कैलाश मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए प्रात: चार बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। मंदिर के कपाट खुलते ही शिवभक्तों ने भगवान शंकर अलौकिक चर्तुमुखी शिवलिंग के दर्शन किए। इसके बाद शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करने के साथ पंचामृत स्नान किया। इसमें दूध, दही, घी, शहद और शक्कर को शामिल किया। इसके अलावा भगवान शंकर को अतिप्रिय सामग्री बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार के फूल, बेर और वि...