भागलपुर, फरवरी 15 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर रविवार को नाथनगर के सभी शिवालयों में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ को जलार्पण कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। देर रात तक सभी शिवालयों में भजन कीर्तन और जागरण का आयोजन किया गया। सुबह से देर शाम तक भक्तों ने विभिन्न शिव मंदिरों में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। खासकर बाबा मनसकामनानाथ मंदिर, चंपापुल स्थित बमभोकड़ानाथ, रामपुर खुर्द के मडुआनाथ मंदिर में जलार्पन को लेकर श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ रही। कुंवारी कन्याओं ने मनोवांछित वर की प्राप्ति के लिए उपवास रखकर भोलेनाथ की सवारी नंदी के कानों में अपनी बातों को बोलकर भोलेनाथ तक संदेश पहुंचाया। इस दौरान नाथनगर के तीनो थानों से पुलिस बल की तैनाती सुरक्षा के दृष्टिकोण स...