छपरा, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर छपरा मंगलवार को भक्ति, उल्लास और श्रद्धा का अद्भुत संगम बन गया। शहर में भव्य शिव बारात झांकी और विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे माहौल को शिवमय कर दिया। झांकी में भगवान शिव की पौराणिक बारात को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया गया। भूत-प्रेत और बेताल के रूप में सजे कलाकारों की अनोखी वेशभूषा लोगों का ध्यान खींचती रही। डीजे की धुन पर बच्चे थिरकते दिखे, वहीं "हर-हर महादेव" के गगनभेदी जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस आयोजन में अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें छपरा विधायक छोटी कुमारी व बीजेपी के महामंत्री धर्मेंद्र कुमार शाह भी उपस्थित रहीं। शोभायात्रा श्री राम जानकी मंदिर एवं मनोकामना नाथ मंदिर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई थी। विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ पैदल चलकर आस्था व्यक्त की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.