बरेली, फरवरी 16 -- शेरगढ़। कस्बे समेत आसपास के गांवों में शिवरात्रि पर शिव मंदिरों में लोगों ने जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिरों में जल चढ़ाने एवं पूजा अर्चना को लोगों की भीड़ जुटने लगी। मनुनगर गांव में श्रीमद्भागवत कथा समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कस्बे के मोहल्ला कावर स्थित शिव मंदिर पर कछला घाट से जल लाकर शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। मोहम्मदपुर गांव में झांकी निकाली गई। गांव नगरिया कलां पिपौली रम्पुरा डेलपुर आदि गांवों में शिव मंदिरों को सजाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...