सीवान, फरवरी 9 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। महाशिवरात्रि पर शहर में निकलने वाले शिव बारात की तैयारी जोरों पर है। भगवान शिव की बारात 15 फरवरी को श्री संकट मोचन न्यास ट्रस्ट के तत्वावधान में निकलेगी। बारात विभिन्न् मार्गों से होकर साई मंदिर पहुंचकर समाप्त हो जायेगी। आयोजन समिति ने नंदन बिहार कॉलोनी स्थित कैलाश भवन में प्रेसवार्ता कर रविवार को इसकी जानकारी दी। आयोजन समिति के कैलाश कश्यप ने बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सीवान रेलवे स्टेशन स्थित मंदिर परिसर से भगवान शिव की बारात धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। इस दौरान भगवान शिव की बारात जिन-जिन मार्गो से गुजरे लोग अपने घरों से फूलों की बारिश कर बारात में शामिल लोगों का जोरदार तरीके से स्वागत करें, यह सनातन संस्कृति को बनाए रखने वाले धार्मिक नगरी में आवश्यक है। उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.